OMG… होने वाली है COMEDIAN ‘लल्ली’ की शादी, चल रही हैं तैयारियाँ, बताया अपना हनीमून PLAN

मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह जल्द मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में भारती से खास बातचीत से शादी की तैयारियों के बारे में पता चला।
OMG... होने वाली है COMEDIAN 'लल्ली' की शादी, चल रही हैं तैयारियाँ, बताया अपना हनीमून PLAN
Q. लड़कियां होश संभालते ही शादी के सपने देखने लगती हैं। आपने यह सपना पहली बार कब देखा?
A. भारती बताती हैं, “मेरी लाइफ जब हर्ष आया, मैंने यह सपना तभी देखा। पहले की लड़कियां होश संभालते ही शादी का सपना देखती थीं। आजकल की लड़कियां इतनी स्मार्ट और कामकाजी हो गई हैं। वे शादी से पहले करियर का सपना देखती हैं पहले अपने पैरों पर खड़े होना और परिवार को सेटल करना चाहती हैं। अब वे लाइफ सिक्योर करके चलती हैं, क्या पता शादी निभे या न निभे… आजकल झगड़े भी बहुत होने लगे हैं।”
Q. क्या ये डर आपको भी सताता है?
A. “बिल्कुल, मैंने अपनी लाइफ में ये सारी बातें देखी है। मैं 30 साल की हूं। सबसे पहले मैंने अपना करियर बनाया और घर देखा, उसके बाद शादी का सपना देखा।”

इसे भी देखें:- इंटरनेशनल स्कूल का एक और हैरान कर देने वाला खुलासा, टीचर का टॉर्चर देखकर आपके उड़ जाएंगे होश…देखे विडियो

Q. शादी की कौन-सी तारीख तय की हैं?
A. “इसी माह 21 अक्टूबर को पता चलेगा कि कौन-सी तारीख पर शादी होगी। 21 को हमारे फैमिली पंडित शादी की तारीख निकालने आ रहे हैं।”
Q. कितने दिनों की छुट्‌टी जाएंगी?
A. “अक्टूबर के आखिर सप्ताह से ही छुट्‌टी पर जा रही हूं। दिसंबर में शादी होगी और उसके 20-25 दिन बाद काम पर लौटूंगी।”
A. “अभी तो यूरोप सोचा है। पूरे 20 से 25 दिन अलग-अलग शहरों में रहूंगी। ग्रीस, स्पेन, बारसालोना, इटली आदि जगहों पर जाऊंगी। टिकट भी 21 के बाद ही निकालूंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button