होली के रंग उड़ा रही थी, साड़ी में लग गई आग!

यूं तो हम रोज़ाना तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिस पर नज़रें टिक जाती हैं. कभी तो ये वीडियो जंगल और वाइल्डलाइफ से जुड़े हुए होते हैं तो कभी ये हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से ताल्लुक रखते हैं. कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम चकित रह जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ठीक होली से पहले एक महिला ने ऐसा स्टंट का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि इसकी ज़रूरत क्या थी? आम तौर पर लोग होली के खुमार में रंगों से भरे गुब्बारे और पानी एक-दूसरे पर कई दिनों पहले ही फेंकने लगते हैं. हालांकि ये महिला इन सबसे अलग कलर पॉप अप को लेकर स्टंट कर रही है.

कर रही थी स्टंट, साड़ी में लगी आग
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला नारंगी साड़ी पहनकर स्टंट कर रही है. वो एक पोल फ्रेम पर लटकी हुई है और अपने जूतों में उसने कलर पॉप अप टेप से चिपका रखे हैं. जैसे ही वो एक पूरा राउंड लेकर रंग उड़ने का वीडियो बनाने लगती है, उसकी साड़ी में गलती से आग लग जाती है. महिला कूदकर नीचे आती है और आग बुझाने लगती है. बाकी के लोग भी उसकी मदद के लिए आते हैं और उसकी सहायता करने लगते हैं.

Back to top button