श्रमदान करने मैदान में उतरे कलेक्टर, एसपी व पुलिस के जवान, चलाया सफाई अभियान

अशोकनगर नगर परिषद के द्वारा विशेष अभियान के तहत तुलसी सरोवर तलाब में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें तालाब का गहरीकरण वा अन्य साफ सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं रविवार को तुलसी सरोवर पार्क में कलेक्टर अभय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन लगभग 150 पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और तालाब के कचरे को साफ किया।

जल संवर्धन अभियान के तहत आम नागरिकों ने भी उत्साह पूर्वक जल स्रोतों की सफाई की है। मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर सुभाष दिवेदी ने बताया कि अशोक नगर में जल संरक्षण के तहत सभी पंचायतों के गांव मिलाकर 1018 कार्य हुए हैं, जिसमे चंदेरी में 535 ईसागढ़ में 666 और मुंगावली में 1392 जिसमें जिले में टोटल 3611 विभिन्न्न प्रकार के जल सरंक्षण कार्य हैं।

Back to top button