सीएम योगी ने प्रचार के आखिरी दिन भरी जीत की हुंकार, बोले- फिर बनेगी बीजेपी सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे से प्रचार थमने के साथ ही सभी तरह की रोक लगा दी जाएगी। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिन पन्ना के पवई में जनसभा करने पहुंचे। इस उन्होंने दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर कार्यकर्ताओं को जीत का मन्त्र दिया।

सीएम योगी ने कहा कि देश में हर गरीब को घर मिल रहा। मध्य प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा।

कांग्रेस पार्टी जमकर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती थी पहला हक मुस्लिमों का लेकिन हम कहते हैं पहला हक गरीबों का है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। दुनिया भारत को आशा की नजर से देखती है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की जनता कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा की सर्कार दोबारा बनाएंगी।

Back to top button