चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी, बोले- वर्षों बाद प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में सुशासन की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश विषय पर बोलते हुए कहा कि वर्षों बाद प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद बड़े बदलाव आए। एक्सप्रेसवे से लेकर पर्यटन विकास के बड़े काम हुए हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों ने कुछ भी नहीं किया। यही वजह रही कि जनता ने दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया। इसके पीछे समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी वजह से ही ऐसी स्थिति बनी है। भविष्य भी हमारा है, उनका इशारा 2024 के लोकसभा चुनाव की तरफ रहा। समझाया कि कार्यकर्ता एकजुटता से काम करते रहें, तो हमारी ताकत बढ़ती ही जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा-कार्यकर्ता सबकुछ, जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं तक यहां बैठे पदाधिकारी संगठन व सरकार के कामों को बताएं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन संबोधन के लिए चित्रकूट पहुंच गए। हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से तुलसीपीठ में मुलाकात की।

इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को राजकीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग रामभद्राचार्य ने उनसे रखी।

Back to top button