चट्टान पर जमी मिट्टी खोद रहा था शख्स, अचानक दिखी चमकती हुई चीज, निकला ऐसा ‘खजाना’

पुराने समय में अक्सर लोग अपने गहने या अनमोल चीजों को जमीन में या किसी अन्य जगहों पर गाड़ देते थे, जिससे वो सुरक्षित रहें. पर जब वो दुनिया से गुजर जाते थे, तो उनसे जुड़े वो सामान वहीं गड़े रह जाते थे. सालों बाद जब वो किसी को मिलते थे, तो उनकी किस्मत चमक जाती थी. ऐसे मामले आज भी होते हैं. पर सोशल मीडिया के इस दौर में, ऐसे मामलों पर पूरी तरह से भरोसा कर पाना मुश्किल है, क्योंकि लोग वायरल होने के लिए खुद से कुछ गाड़ देते हैं और उसको निकालने का वीडियो (Treasure found in soil viral video) बना देते हैं. इन दिनों एक खुदाई में मिलने वाले खजाने का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि, न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं करता है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @_.archaeologist पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक चट्टान पर जमी मिट्टी को खोदता (Treasure in excavation video) एक आदमी नजर आ रहा है. अचानक ही उसे एक चमकीली चीज दिखाई पड़ती है, जो किसी खजाने से कम नहीं है, हालांकि, ये नहीं समझ आ रहा है कि वो चीज सही में खजाना है या फिर उसे पहले से वीडियो बनाने के लिए रखा गया है.

मिट्टी में से निकला ‘खजाना’
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक चट्टान की मिट्टी खोद रहा है. वो ये काम चाकू से कर रहा है. मिट्टी काफी भुरभुरी है, यानी जरा से चाकू के वार के बाद वो गिर जा रही है. जैसे ही शख्स कुछ गहराई तक जाता है, उसे कोई चमकती हुई चीज नजर आती है. वो मिट्टी खोदकर उसे बाहर निकालता है तो अंदर से एक अंडा और प्याला निकल आता है. दोनों को देखकर लग रहा है कि वो बहुमूल्य अंडा और प्याला है, हालांकि, वो पॉलिश किया हुआ लग रहा है, ऐसे में पूरी तरह ये विश्वास करना मुश्किल है कि उसे वहां कैसे पहुंचाया गया है.

Back to top button