बच्चे ने गत्ते से बनाया कम्प्यूटर गेम, टैलेंट देखकर खुश हो जाएगा दिल!

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं और दुनिया के कोने-कोने में टैलेंट भरा हुआ है. इसकी बानगी के तौर पर आपको आए दिन लोगों की क्रिएटिविटी देखने को मिल जाती है. कोई डांस तो कोई म्यूज़िक के ज़रिये अपना टैलेंट दिखाता है, तो कोई ऐसा जुगाड़ भी करता है कि आप देखकर दंग रह जाएं. एक ऐसा ही जुगाड़ू और दिलचस्प वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं.
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्चा कार्डबोर्ड से कम्प्यूटर गेम बनाकर खेल रहा है. आप इसे देखकर उसकी क्रिएटिविटी के फैन हो जाएंगे. आपको इसे देखकर बचपन का गेम Mario याद आ जाएगा. हालांकि ये वीडियो अपने देश का नहीं है लेकिन बच्चे की क्रिएटिविटी कमाल की है, जो मोबाइल के बजाय खुद का ही गेम बनाकर खेल रहा है.
गत्ते से बना लिया कम्प्यूटर गेम
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा गत्ते के बने खांचे में वीडियो गेम Mario खेल रहा है. वो दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हुए आराम से एक स्टेज भी पार कर लेता है. हालांकि दिलचस्प बात ये है कि न तो बच्चा मोबाइल पर खेल रहा है, न ही उसके हाथ में टैब, लैपटॉप या कोई भी स्क्रीन से जुड़ा संसाधन. उसने एक पुराने गत्ते में गेम बना डाला है. इसकी बटनों की जगह उसने बोतल की ढक्कनें लगाई हैं, जो आसानी से स्क्रॉल हो रही हैं. सोचिए इसे बनाने में कितना दिमाग और मेहनत लगी होगी.
वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट में बताया गया है कि वेनेजुएला के एक बच्चे ने अपना पर्सनल वीडियो गेम बनाया है. वीडियो को अब तक 27.6 मिलियन यानि 2.7 करोड़ लोग देख चुके हैं और करीब 2 लाख लोगों ने इसे पसंद भी किया है. लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये बेहद क्रिएटिव है और ऐसे ही इनोवेटिव लोगों की दुनिया को ज़रूरत है.





