चल रही थी ‘अंगूठी ढूंढने’ की रस्म, दुल्हन ने लिया इतना ‘सीरियस’

आपने भी भारतीय शादियों में तरह-तरह के रस्म-रिवाज़ देखे होंगे. कई दिनों तक चलने वाले शादी के समारोहों में कभी हमें कुछ भावुक कर देने वाली रस्में मिलती हैं तो कुछ ऐसा भी होती हैं, जो खेल-कूद से जुड़ी हुई होती हैं. एक ऐसी ही रस्म को करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा नज़ाारा पेश किया कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया.

हमारे देश में शादी के बाद एक रस्म होती है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक अंगूठी को दूध से भरे बर्तन में ढूंढते हैं. इस खेल में जो भी अंगूठी को पहले ढूंढ लेता है, वही इस दिलचस्प गेम का विजेता होता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में चल तो वही रस्म रही थी, लेकिन इसका अंत ज़रा अलग तरीके से हुआ.

अंगूठी ढूंढते हुए सीरियस हुई दुल्हन
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि नई-नवेली दुल्हन अपने पति के साथ घूंघट के अंदर ही बैठी हुई है. इसी बीच उनके सामने रखे दूध से भरे बर्तन में उन्हें अंगूठी ढूंढने के लिए कहा जाता है. देखते ही देखते ये मुकाबला इतना ज़बरदस्त हो जाता है कि वहीं छीना झपटी मच जाती है. वहां मौजूद लोग घबरा गए क्योंकि उन्हें भी नहीं पता था कि मियां-बीवी इस रस्म को इतना सीरियसली ले लेंगे. दूल्हन तो दोनों हाथों से छीनाझपटी करने लगती है और बिल्कुल रौद्र रूप में आकर आखिरकार अंगूठी ले ही लेती है.

लोगों ने कहा- ‘घरवाले तो डर गए’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @the_ultimate_trolls_नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसे लाखों लोगों ने देखा और हज़ारों लोगों ने पसंद क्या है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- अरे आराम से भाई. इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने मज़ेदार बातें लिखी हैं. एक यूज़र ने लखा- ‘लग रहा है कि दीदी को बचपन से इस रस्म का इंतज़ार था’ एक अन्य यूज़र ने लिखा- ‘लगता है दीदी पर्सनल हो गई’ वहीं एक यूज़र ने लिखा- ‘ये देखकर तो दूल्हे के घरवाले डर गए.’

Back to top button