सिर्फ 5,999 रूपयें में 3GB रैम और फिंगरप्रिंट के साथ वाले इस फोन की सेल आज

अमेजॉन के नए बजट स्मार्टफोन 10.or D शुक्रवार को फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री अमेजॉन से आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन का कड़ा मुकाबला शाओमी रेडमी 5ए से हो रही है, क्योंकि इस फोन की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है। यह फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम के वेरियंट में उपलब्ध है। फोन के साथ कंपनी अपने प्राइम यूजर्स को 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है।

The cell phone of 5,999 with 3GB RAM and fingerprint10.or D की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन को मात्र 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।

यह 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये और 3 जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपये है।

 
 
Back to top button