रिश्ते में खटास का कारण बनती हैं लड़को की ये आदते

रिलेशनशिप में आने के बाद जैसे-जैसे आप समय गुजारते हैं वैसे-वैसे आपको अपने पार्टनर की अच्छी-बुरी आदतों के बारे में पता चलने लगता हैं। जरूरी नहीं कि पार्टनर की सभी आदतें आपको पसंद आए। खासतौर से पुरुषों की कुछ आदतें हैं जो महिलाओं को कतई पसंद नहीं आती हैं और वे रिश्ते में खटास का कारण भी बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों की उन आदतों की जिक्र करने जा रहे हैं, जिसे महिलाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पातीं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

महिला को मशीन समझना

सबसे पहले तो पती-पत्नी के रिश्तें में महिला को मशीन समझना बंद कीजिए। क्योंकि ऐसे कई लोग होते हैं जो महिला को काम की मशीन समझते हैं, जिसके चलते महिलाओं को उस रिश्तें मे मजा नहीं आता है और वह अपने पार्टनर के साथ अलग होने का निर्णय ले लेती है। दूसरी बात यह है कि महिला के ऊपर घर की सारी जिम्मेदारी डालने की कभी भूल न करें। क्योंकि ज्यादातर रिश्तें इसी चीज से खराब होते हैं। माना जाता है कि घर की सारी जिम्मेदारी अगर महिला पर डाली जाती है तो वह उस रिश्तें में अपने आपको अकेला महूसस करने लगती हैं।

महिलाओं की रिस्पेक्ट नहीं करना

कई पुरुष ऐसे होते है, जो महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। यही नहीं, कई बार तो वे अपने फीमेल पार्टनर के साथ रौब जमाने के लिए डांटकर बात करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आपकी ये आदत महिलाओं को कतई पसंद नहीं आती। बात-बात पर इंसल्ट करने वाले पार्टनर के साथ उनका रिलेशनशिप अधिक दिनों तक नहीं टिक पाता है।

पार्टनर का देर से घर पहुंचना

आजकल के टाइम में पति-पत्नी दोनों काम करते हैं। ऐसे में कई पुरुष घर पर घर लेट से पहुंचे तो एक तो एक दो बार तो महिलाएं इसको माइंड नहीं करेगी, लेकिन ऐसा रोज-रोज होने लगता है तो वह इसे पसंद नहीं करती हैं।

गंदगी पसंद पुरुष

कई पुरुष हर चीज के लिए दूसरों पर निर्भर होते हैं और उन्हें साफ-सफाई में भी कोई इंट्रेस्ट नहीं होता। वे ना तो खुद की सफाई बेहतर तरीके से करते हैं और ना ही अपने आसपास की सफाई में इंट्रेस्ट दिखाते हैं। वहीं महिलाओं को लापरवाह पार्टनर भी पसंद नहीं आता है। माना जाता है कि कई पुरुष बहुत लेजी होतें और अपने बिस्तर भी नहीं उठाते हैं। इसके अलावा भी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिसके चलते वह चिढ़ जाती हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाएं बिलकुल पसंद नहीं करतीं। सफाई की वजह से उनमें अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और बात रिश्ते के टूटने तक आ जाती है।

किचन का अस्त-व्यस्त रहना

अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं किचन को हमेशा साफ रखती हैं, लेकिन जैसी ही पुरुष किचन में कुछ इधर-उधर करते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है, क्योंकि महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है कि उनकी किचन अस्त-व्यस्त रहे। ज्यादातर पुरुष किचन को फैला कर छोड़ देते हैं, जो महिलाओं को पसंद नहीं आता है।

लड़कियों से फ्लर्ट करना

उन लड़कों को भी महिलाएं पसंद नहीं करतीं जो रिश्ते में रहने के बावजूद दूसरी लड़कियों के साथ फलर्ट करने का मौका ढूंडते हैं। ऐसे में फीमेल पार्टनर को यह संदेश जाता ह कि आप अपने रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं हैं। उनकी ये आदत महिलाओं को इनसिक्योर महसूस करता है।

झूठ बोलना

कुछ पुरुष बात बात पर झूठ बोलकर बात को वहीं खत्म कर देना चाहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से फीमेल पार्टनर का भरोसा टूटता है और रिश्तों में पारदर्शिता कम होने लगती है। ऐसी हरकते महिलाएं बिलकुल पसंद नहीं करती हैं।

Back to top button