स्टेज पर जाने को निकली दुल्हन, साथ में थे भाई-बहन, तभी सबके सामने लगी नाचने

आजकल शादियों में दुल्हन का डांस करना काफी आम बात हो गई है. बहुत से लोग इसे गलत मानते हैं, कई लोग सपोर्ट करते हैं. अब ये तो लोगों की अपनी सोच पर निर्भर करता है, पर जब से शादियों में ये ट्रेंड शुरू हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर इस मौके के काफी मजेदार वीडियोज वायरल होने लगे हैं. हाल ही में एसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन स्टेज पर जाने को निकली है और उसके साथ-साथ उसके भाई-बहन, दोस्त चल रहे हैं. तभी अचानक वो सबके सामने डांस (Bride Dance Video) करने लगती है. उसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं और उनका कोई खास रिएक्शन भी नहीं है. लड़की को देखकर निश्चित तौर पर दूल्हे को सदमा लगा होगा, क्योंकि वीडियो में भी यही बात कही गई है!

इंस्टाग्राम अकाउंट @_simple_and_calm पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो एक शादी से जुड़ा है. इस वीडियो में एक दुल्हन (Bride Dance in Wedding Viral Video) नजर आ रही है जो स्टेज पर जा रही है. उसके साथ उसके भाई-बहन और यार-दोस्त भी मौजूद हैं. जब दुल्हन अपने कमरे से निकलकर स्टेज तक जाती है, तो ये वो मौका होता है जब शादी में आए लगभग सारे मेहमानों की नजर दुल्हन की ओर होती है. दुल्हन से ये उम्मीद की जाती है कि वो सौम्य और शांत रहे, धीरे कदमों से स्टेज की ओर बढ़े और उसकी नजरें जमीन की ओर टिकी रहें.

दुल्हन का डांस वीडियो वायरल
ये पुराने जमाने की सोच थी, पर अब दुल्हनें भी अपनी शादी को एंजॉय करना चाहती हैं, वो भी अपने इस खास दिन को जी लेना चाहती हैं, क्योंकि ऐसा मौका आमतौर पर जिंदगी में एक ही बार लड़के या लड़की के लिए आता है. शायद यही सोचकर इस दुल्हन ने भी सबके सामने नाचना शुरू कर दिया. उसने दिल खोलकर डांस किया पर उसे देखकर शायद आसपास के लोग ज्यादा उत्साहित नहीं नजर आए. उनका कोई खास रिएक्शन नहीं है, और वो लड़की के डांस को देखकर खुश भी नहीं दिख रहे हैं.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 19 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- “आपकी खुशी से आपके अड़ोसी-पड़ोसी कभी खुश नहीं होते हैं, इसका ताजा उदाहरण है वीडियो में!” वहीं एक ने कहा- “डांस ये दीदी कर रही हैं और शर्म मुझे आ रही है!” एक यूजर ने बोला- “भाई ये लोग इतना कॉन्फिडेंस लाती कहां से हैं?”

Back to top button