मुर्गियों की तरह अंडे देने लगा लड़का, 2 साल तक हुआ ऐसा, डॉक्टर का भी चौंक गए!

शाकाहारी लोगों को भले ही प्रोटीन सोर्स ढूंढना पड़े, लेकिन मांसाहारी लोगों के लिए अंडा एक ऐसी चीज़ है, जो उनकी प्रोटीन की ज़रूरतों को पूरा कर देता है. अंडे की वजह से ही लोग मुर्गियों को पालते हैं. इनसे मिलने वाले अंडों को मार्केट में अच्छे दाम पर बेचा जाता है. हालांकि आपने शायद ही सुना होगा कि कोई इंसान भी अंडा दे सकता है. आज आपको इससे जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना बताते हैं.

ये घटना इंडोनेशिया की है. यहां एक लड़के का दावा किया कि वो मुर्गी की तरह अंडे देता है. सुनने में ये बेहद अजीब बात है लेकिन उसके परिवार वालों ने भी इस बात की तस्दीक की और बताया कि वाकई लड़का अंडे देता है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 2 साल में लड़का 20 अंडे दे चुका है. है ना अजीब बात!

डॉक्टरों के सामने दिए अंडे
इंडोनेशिया के दक्षिणी सुलावेसी के रहने वाले लड़के अकमल की उम्र जब 14 साल थी, तभी उसने अंडे देने का दावा किया. Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक वो अपने पिता के साथ Syech Yusuf Hospital भी पहुंचा. हद तो तब हो गई, जब उसने डॉक्टरों के सामने भी 2 अंडे दिए. जब इन अंडों की जांच की गई तो ये बिल्कुल मुर्गी के अंडों जैसे ही थे. अंडों में वैसी ही जर्दी थी और कुछ अंडों में सिर्फ सफेद हिस्सा ही था. साल 2016 से अंडे देने का दावा कर रहे लड़के को साल 2018 में अस्पताल ले जाया गया था.

आते कहां से हैं अंडे?
डॉक्टरों के सामने भी सबसे यही बड़ा सवाल है कि अकमल के पेट में अंडे आते कहां से हैं? पहले तो डॉक्टर्स को लगा कि लड़के ने अंडे निगल लिए होंगे लेकिन उसके पिता ने साफ किया कि ऐसा कभी नहीं हुआ. सोनोग्राफी रिपोर्ट में भी लड़के के पेट में अंडे दिखाई दिए. डॉक्टरों के मुताबिक ये अंडे मुर्गी के ही हैं. हालांकि यइस सवाल का जवाब कोई नहीं दे पाया कि आखिर अकमल के पेट में अंडे आते कहां से हैं?

Back to top button