बैचलर पार्टी करने जा रहा था लड़का, मंगेतर ने थमा दी नियमों की लिस्ट!

आजकल शादी से पहले, दूल्हा-दुल्हन अपनी बैचलर जिंदगी को एक बार खुलकर जी लेना चाहते हैं. इस वजह से वो बैचलर या बैचलरेट पार्टी करते हैं, जिसमें लड़के अपने पुरुष दोस्तों के साथ पार्टी करने आमतौर पर किसी दूसरे शहर जाते हैं और लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ घूमने जाती हैं. ऐसी पार्टियों में दोस्त, दूल्हा-दुल्हन को सारी शर्म, झिझक तोड़कर पूरी तरह मजे करने के लिए प्रेरित हैं. ऐसे में वो मजे, किस स्तर तक चले जाते हैं, इसके बारे में तो जितना कम कहा जाए उतना अच्छा. शायद ब्रिटेन की एक होने वाली दुल्हन (bride create bachelor party rules viral video) को इस बात का अंदाजा था, इस वजह से उसने अपने मंगेतर के लिए बैचलर पार्टी से पहले कुछ ऐसे नियम बना दिये, जिसे पढ़कर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी. इन नियमों में पराई औरतों को लेकर भी रूल हैं.

24 साल की इसाबेल ब्लाउंट (Isabella Blount), इंग्लैंड के लेसेस्टरशायर (Leicestershire, England) में रहती हैं और हाल ही में उन्होंने हिच्ड नाम की वेबसाइट से बात की और अपने होने वाले मंगेतर के बारे कुछ ऐसी बातें बताईं, जो हैरान करने वाली हैं. इसाबेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने बताया कि अपने होने वाले पति की बैचलर पार्टी के लिए उसने नियम बनाए हैं. अब लोगों ने इन नियमों को पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

महिला ने होने वाले पति के लिए बना डाले नियम
महिला ने इन नियमों को लेकर कहा कि वो बेहद मामूली से हैं, जिसे उसका पति आसानी से पालन कर सकता था. हालांकि, महिला ने सोशल मीडिया पर एक बात साफ की, कि ये नियम सिर्फ मजाक में बनाए गए हैं, उसका पति बच्चा नहीं है, जिसे इन चीजों के बारे में पता ना हो. पर उसने कहा कि ये सिर्फ वो बातें हैं, जिन्हें लेकर वो चाहती हैं कि उनके पति उससे दूर रहें. हालांकि, उन्होंने एक बात के लिए बार-बार जोर किया था, कि वो औरतों के साथ आपत्तिजनक कृत से पूरी तरह दूर रहें.

इस प्रकार थी पूरी लिस्ट
उनकी लिस्ट इस प्रकार है- सबसे पहले उन्होंने आपत्तिजनक चीजों के लिए ना किया. लड़कियों को दूर रखने को कहा. इसके अलावा उन्होंने साफ कहा कि यात्रा के दौरान वो उससे बातें करते रहें. उन्होंने कहा- “तुम मजे कर सकते हो, पर जितना मैं और मेरी सहेलियां करेंगी, उससे ज्यादा नहीं.” इसके अलावा महिला ने ये भी नियम बनाया कि शख्स उसे वीडियोज और फोटोज भी भेजता रहेगा, क्योंकि उसे सब कुछ देखना है. इसके अलावा उसे अपने लिए तोहफे भी चाहिए थे.

Back to top button