पीछा कर रहे लड़के को इस लड़की ने जंगल में बुलाकर, लड़के के आते ही इस लड़की ने…

यूपी के मुरादाबाद में एक लड़की ने एक लड़के के ऐसे अरमान पूरे किए कि वो जिंदगी भर नहीं भूलेगा।दरअसल लड़का लड़की का छह महीने से पीछा कर रहा था और उससे दोस्ती करने की बातें कह रहा था। लड़की ने एक दिन उसे फोन करके जंगल में आने को कहा और उसके अरमान पूरे कर दिए। लड़की ने उस लड़के की जमकर पिटाई कर दी।मुरादाबाद

लड़की ने बताया, ये 6 महीने से उसे फोन पर परेशान कर रहा था। पीछा छुड़ाने और सबक सिखाने के लिए मैंने उसे यहां बुलाया था। मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के जलालपुर नबादा का है। यहां बीए फाइनल की छात्रा को एक शोहदा 6 महीने से फोन पर परेशान कर रहा था।

वह पीड़िता से मुलाकात करने की जिद्द पर अड़ गया। लड़की ने उसे मिलने के लिए जंगल के पास बुलाया। जैसे ही वो लड़की के पास पहुंचा, उसने पिटाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े: शाहपुर में शादी समारोह के दौरान ट्रांसफार्मर फटने से 14 लोगों की गयी जान

लड़के की पिटाई होते देख भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद लड़की ने शोहदे को पीटते हुए एसएसपी ऑफिस में ले आई और वहां भी कई थप्पड़ मारे। पुलिस ने शोहदे से पूछताछ की तो उसने अपने आप को बलिया जिले का रहने वाला और एक इंटर कालेज का प्रबंधक बताया। वह लड़की के बुलाने पर मुरादाबाद मिलने आया था।

आरोपी शादीशुदा है उसका एक बेटा भी है। दोनों बताने को तैयार नहीं थे कि उनकी मुलाकात कैसे हुई या फोन पर संपर्क कब हुआ। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, लड़की द्वारा एसएसपी कार्यालय के सामने एक शोहदे की पिटाई का मामला सामने आया है। लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित 1090 चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को बीच सड़क पर गिराकर डंडे से पीटना शुरु कर दिया और मौके पर खड़ी यूपी 100 पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। दिलचस्प बात यह थी कि लड़की ने शोहदे की पिटाई में पुलिस के ही डंडे का इस्तेमाल किया।

यह नजारा देखने के लिए वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई इसी दौरान तमाशा देख रहे किसी एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाही शुरु की।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिटाई के वीडियो में दिख रहे शख्स ने पहले लड़कियों पर फब्तियां कसी। जब लड़कियों ने इसे नजरंदाज किया तो उसके हौसले बढ़ गए। इसके बाद शोहदे ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी शोहदे को सबक सिखाने के लिए लड़की ने वहां दुकान लगाने वाले से डंडा लिया और बीच सड़क पर शोहदे की धुनाई शुरू कर दी।शोहदा अपने बचाव में हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन लड़की डंडे बरसाती रही। बीच सड़क पर चल रहे हंगामे को देखने के लिए तमाशा लग गया। तभी मौके पर मौजूद सिपाहियों ने शोहदे को हिरासत में लिया और आगे की कार्यवाही की।

 
Back to top button