बला की खूबसूरत है लड़की, महिलाओं को होती है जलन…

दुनिया में शायद ही कोई ऐसी लड़की या महिला होगी जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहती. पर एक बात भी सत्य है, कि जब किसी महिला को उससे ज्यादा खूबसूरत कोई औरत दिखती है, तो उसे उससे जलन भी होने लगती है. हालांकि, सहेलियों के बीच ऐसी जलन नहीं होनी चाहिए, उन्हें एक दूसरे पर विश्वास होना चाहिए. पर ब्राजील की एक लड़की के ऊपर उसकी सेहेलियों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. वो इसलिए क्योंकि लड़की इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि उससे हर औरत जलती है और अपने पति-बॉयफ्रेंड के पास भी उसे नहीं फटकने देती.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार ब्राजील के साओ पाउलो की रहने वाली मरीना स्मिथ (Marina Smith) एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 9 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हर कोई इस बात को मानता है कि मरीना बेहद खूबसूरत हैं. पर उनकी अपनी सहेलियां ही उनसे ईर्ष्या करती हैं. इस वजह से वो उन्हें त्योहारों में या किसी खास कार्यक्रमों में उन्हें नहीं बुलाती हैं.
पार्टी में नहीं बुलाती सहेलियां
34 साल की मरीना का कहना है कि उन्हें क्रिसमस डिनर में महिलाएं नहीं बुलाती हैं. उन्हें लगता है कि मरीना उनके पति या बॉयफ्रेंड्स को उनसे छीन लेंगी. नीड टू नो वेबसाइट से बात करते हुए मरीना ने कहा- मैंने कभी उनके पार्टनर्स पर नजर नहीं रखी, फिर भी उन्हें लगता है कि मैं उनके पति या बॉयफ्रेंड्स पर डोरे डालूंगी. मरीना के अनुसार वो इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं कि उनकी खूबसूरती ही उनकी दुश्मन बन गई है.
2024 की शुरुआत में हुआ था ब्रेकअप
मरीना का ब्रेकअप 2024 की शुरुआत में ही हो गया था. उन्होंने बताया कि उनका पिछला रिलेशनशिप अच्छा नहीं था. ब्रेकअप के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें वो सारे कैफे के बिल भेजे, जहां-जहां रिलेशनशिप में रहते हुए वो लोग गए थे. हालांकि, उनका कहना है कि वो लड़के चुनने में बहुत सेलेक्टिव हैं, हर किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आती हैं. उन्हें इस बात के लिए बुरा लगता है कि उनकी सहेलियां ही उनकी खूबसूरती से इनसिक्योर हो रही हैं.





