पति के साथ  खल्लारी माता के दर्शन के लिए चढ़ी महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई..

खल्लारी माता के दर्शन के लिए चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन करने के बाद माता के दरबार के पीछे वह पहाड़ों पर फोटो खींचा रही थी। इस दरमियान यह दुर्घटना घटित हो गई।

 मोबाइल के इस ज़माने में सेल्फी लेना या पहाड़, झील या झरना में फोटो खिंचवाने का शौक कभी- कभी जानलेवा बन जाता है। महासमुंद के खल्लारी माता के दर्शन के लिए पति के साथ खल्लारी पहाड़ चढ़ी महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ पर फोटो खींचा रही थी, इसी बीच पैर फिसल जाने से वह पहाड़ों से गिर गई। महिला को चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सामुदायिक अस्पताल बागबाहरा लाया गया। जहां महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि खल्लारी माता के दर्शन के लिए चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन करने के बाद माता के दरबार के पीछे वह पहाड़ों पर फोटो खींचा रही थी। इस दरमियान यह दुर्घटना घटित हो गई।

मालूम हो कि महिला की मौत के बाद यहां अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से चित्रलेखा को बागबाहरा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह घटना मंगलवार की बताई गई है।  

परिवार के सामने नौ साल की बच्ची को बाघ उठाकर भागा, मौत

जयसिंहनगर वन परीक्षेत्र में खेत से नौ साल की एक लड़की को बाघ उठाकर ले गया और उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पूनम सिंह अपने दादी और बहनों के साथ खेत गई थी। खेत में फसल काट रहीं दादी व बहनों के सामने से बच्ची को बाघ उठा ले गया। इसके बाद मदद की गुहार स्वजन लगाते रहे। शोर गुल के बाद बच्ची को छोड़कर बाघ गया। बच्ची के ज्यादा गंभीर हो जाने की वजह से उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।डीएफओ ने बताया कि इस क्षेत्र में इस समय बाघ के गांव के आसपास घूमने की सूचना मिली है। एक दर्जन से अधिक बाघ आसपास के इलाकों में बने हुए हैं। यह क्षेत्र बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से लगा हुआ है, जिसके कारण यहां बाघों का आना-जाना बना रहता है। उत्तर वन मंडल के डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि गांव वालों को सतर्क किया जा रहा है कि वह आसपास के जंगलों की और न जाएं और कहीं भी बाघ दिखते हैं तो तत्काल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को बताएं। 

Back to top button