मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की सरकार से ये अपील…

मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार से एक अपील की है। अपील में देवकीनंदन ठाकुर ने मांग की है कि स्कूलों और कॉलेजों में बॉलीवुड गानों पर लड़कियों के होने वाले डांस पर प्रतिबंध लगाया जाए। देवकीनंदन ठाकुर का भोपाल में कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान उन्होंने ये मांग की। इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने स्कूलों के मॉडर्न एजूकेशन मॉडल पर भी सवाल उठाए। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज की मॉडर्न एजूकेशन हमारे बच्चों के चरित्र को बर्बाद कर रही है।

दरअसल मध्य प्रदेश के भोपाल में देवकीनंदन ठाकुर का कार्यक्रम चल रहा था। वो वहां कथावाचन ककर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूलों में बॉलीवुड गानों पर लड़कियों द्वारा किए जाने वाले डांस पर सवाल उठाए। सवाल उठाते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने ऐसे गानों पर लड़कियों का डांस बंद करवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में हमारी बहन-बेटियों के होने वाले बॉलीवुड गानों पर डांस पर रोक लगाई जाए और इसकी जगह पर भगवान और स्वतंत्रता सेनानियों के चरित्र पर कार्यक्रम कराए जाएं।

खराब हो रहा बच्चों का चरित्र: देवकीनंदन ठाकुर
स्कूलों के मॉडर्न एजूकेशन पर सवाल उठाते हुए कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने इसपर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मॉडर्न एजूकेशन हमारे बच्चों के चरित्र को खराब कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्या के मंदिरों में बॉलीवुड के गानों पर लड़कियों द्वारा किया जाने वाला डांस बंद होना चाहिए। इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि ऐसा कहते हुए उन्हें किसी का भय नहीं है।

भारत सरकार से आग्रह किया
कथा के दौरान भोपाल में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों द्वारा स्कूलों कॉलेजों में कार्यक्रमों में कराए जाने वाले डांस बंद होने चाहिए। इससे हमारे बच्चों का चरित्र खराब हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों के कार्यक्रमों में बॉलीवुड गानों पर होने वाले डांस बंद किए जाएं क्योंकि इससे हमारे बच्चों का चरित्र खराब हो रहा है।

Back to top button