अनोखा चर्च जिसमें सड़क के एक तरफ पादरी, तो दूसरी तरफ होते हैं लोग

ऑस्ट्रिया में एक बहुत ही दिलचस्प चर्च है. यहां के कैरिंथिया राज्यके मंडल शहर के पास यह चर्च डिवाइडेड चर्च के नाम से मशहूर है. इसमें एक तरफ पादरी खड़े होकर प्रार्थना करते हैं तो सड़क के पार की इमारत में लोग बैठ कर प्रार्थना करते हैं. इस शहर के साथ इस चर्च का भी अपना इतिहास है. यह अपने आप में दुनिया का एकमात्र ऐसा चर्च है.

ऐसा लगता है कि सड़क चर्च के बीच में से ही जा रही है. एक तरफ चांसल है, जहां पादरी के खड़े होने की जगह है, तो वहीं सड़के का सामने दो मंजिला गैलरी है. यहां आने जाने वाले लोग रुकते हैं और बैठकर पादरी के प्रवचन सुनते हैं. पहले यहां से गुजरने वाले वाहन बाधा डालते थे पर यह सड़क अब निजी सड़क हो गई है.

जहां यह चर्च है वहां एक तरफ मजार है, जिसे क्रेउजद एम बिचेल ( पहाडियों के पार) कहा जाता है. सड़क के किनारे इस तरह की मजार, जिन्हें मार्टेर्ल कहा जाता है, बहुत आम हैं जहां यात्री गुजरते समय रुकते हैं और प्रार्थना करते हैं. यह मार्टेर्ल वेनिस के सालज्बर्ग के रास्ते में पड़ती है. जो एक समय में अहम व्यापारिक मार्ग हुआ करता था जिसके के रास्त में मंड एक लोकप्रिय पड़ाव था.

मंड वह जगह मानी जाती है जहां से खतरनाक पहाड़ियों के रास्तों के सफर की शुरुआत होती है. मंड के शहरी एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य एंटोन फ्रिट्ज का कहना है कि यह मजरा इसलिए बनाई गई होगी कि लोग यहां से गुजरते समय यात्रा सफल होने का आशीर्वाद ले सकें. 1748 में यह मजार बाद में पूजा स्थल बना दिया गया जहां सड़के दो मीटर के पास ही पादरी के खड़े होने का स्थान बना दिया गया.

पूजा स्थल बनने के बाद स्थिति यह हुई यहां से गुजरने वाले रुक कर प्रार्थना करने लगे. लेकिन बाद से देखा गया कि बारिश के मौसम में लोगों को प्रार्थना करते समय भीगना पड़ता है इसलिए सड़क के पार दो मंजिला गैलरी बना दी गई. यहां दो कमरे हैं जिनमें बैंच और कुर्सियां है. इस तरह से यह दुनिया का एकमात्र ऐसा चर्च बन गया.

Back to top button