सोनम के रिसेप्शन में आखिरी पलों में पहुंचे सलमान, इस अभिनेत्री को लगाया गले

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंड स्टैंड स्थित बंगले में हुई। सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के ‘द लीला’ होटल में हुआ। रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक पहुंचे।

सोनम और आनंद की शादी के रिसेप्शन की इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक सूट में पहुंचे। सलमान जैसे ही गेट पर पहुंचे वहां कैटरीना दिखीं। इसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में लाल रंग के गाउन में पहुंचीं। सलमान ने जैसे ही उनको पार्टी में देखा झट से गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में अपनी बहन इसाबेल के साथ पहुंची थीं।
बेशक सलमान और कटरीना के ब्रेकअप को काफी अरसा गुजर चुका हो पर दोनों के दिल में आज भी एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साफ देखा जा सकता है। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है।
दोनों की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों साल 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ नजर आए थे।