बलिया के बैरिया विधायक के बेतुके बोल, कुछ मुस्लिम ही देशभक्त

बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बेतुके बोल सामने आए हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि कुछ मुसलमान ही देशभक्त हैं। वर्ष 2024 तक भारत के हिंदू राष्ट्र हो जाने का दावा करते हुए कहा कि यहां तब वही मुस्लिम रह पाएंगे, जो हिंदू संस्कृति के अनुकूल होंगे। अन्यथा, दूसरे देश में शरण लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।बलिया के बैरिया विधायक के बेतुके बोल, कुछ मुस्लिम ही देशभक्त

विधायक सुरेंद्र सिंह टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में आयोजित स्वामी विवेकानंद की जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सभी मुसलमान पहले हिंदू थे। वे सभी 2024 में आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर ङ्क्षहदू होते हुए देशभक्त हो जाएंगे। आरएसएस का त्याग बेकार नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवतार पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वह एक सच्चे देशभक्त हैं। ऐसे में उनके सामने राहुल गांधी कुछ नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह भारत व इटली दोनों के हैं। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि यह मेरा निजी बयान है। 

 
Back to top button