The 50 Winner: फैजू को पछाड़ शिव ठाकरे ने जीती शो की ट्रॉफी

फेमस रियलिटी शो द 50 के पहले सीजन को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। महीनों की तगड़ी कॉम्पटीशन के बाद शो की ट्रॉफी बिग बॉस फेम शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने अपने नाम की।

शिव ठाकरे ने द 50 के ग्रैंड फिनाले में बड़े-बड़े धुरंधरों सिंगर काका, इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैजू, कृष्णा श्रॉफ और रजत दलाल को पछाड़ शो के पहले विनर बने। शिव की जीत के साथ उनका एक लकी फैन की भी बल्ले-बल्ले हो गई।

शिव ठाकरे ने जीती द 50 की ट्रॉफी
द 50 के फिनाले में रजत दलाल के आउट होने के बाद चार कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे, काका, कृष्णा और फैजू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। चार स्टेज के चैलेंज के बाद शिव ठाकरे ने कृष्णा और फैजू को पछाड़ शो की ट्रॉफी जीत ली।

क्यों फैन को मिली 50 लाख की प्राइज मनी?
शिव ठाकरे की जीत के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई, लेकिन यह प्राइज मनी उन्हें नहीं बल्कि उनके एक लकी फैन को मिलेगी। यह शो का फॉर्मेट है। शो का फॉर्मेट है कि विजेता के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से एक चुने गए उनके नंबर 1 फैन को प्राइज मनी दी गई। यह लकी फैन सीताराम प्रह्लाद अघाव हैं।

जीत पर क्या बोले शिव ठाकरे?
शिव ठाकरे बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा रहे थे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे। वह फर्स्ट रनर-अप थे। अब वह द 50 के विजेता बने। उन्होंने ईटाइम्स के साथ बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह दिखाना चाहते थे कि दिल से खेलकर भी खुद के साथ सच्चे रह सकते हैं और जीत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि द 50 के पहले विनर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Back to top button