22 साल की लड़की ने की थी 57 के बूड्ढे से शादी, जब पैदा हुई तब पति था 35 का…!

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने से बड़े उम्र के लोगों से शादी की. इनमें से कुछ लोगों का रिश्ता पहले की तरह खुशहाली से भरा है तो कुछ लोगों के रास्ते अलग हो गए. हालांकि, उम्र का फासला 8-10 सालों का होता है, तब भी यह दिक्कत आती है. लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने अपने से 35 साल बड़े शख्स से शादी की. ऐसे समझिए कि जब महिला पैदा हुई होगी, तब उसके पति की उम्र 35 साल होगी. हालांकि, इस रिश्ते पर लोग कई बार सवाल उठाते हैं, लेकिन इस महिला को इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता.
महिला का नाम केली लिजा मैरी विल (Kelly Liza Marie Wil) है, जो 32 साल की हैं. केली ने बताया कि जब 35 साल बड़े शख्स के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत हुई तब लोगों ने कहा कि ये रिश्ता टिक नहीं पाएगा. इतना ही नहीं, लोगों ने यह तक कहा था कि सिर्फ पेंशन के पैसे की खातिर महिला ने बूढ़े शख्स को चुना है. हालांकि, वे उन लोगों को गलत साबित करने पर तुली हैं, जो ऐसे भद्दे कमेंट्स कर रहे थे. केली ने बताया कि फिलहाल उसका पति 67 साल का है, लेकिन 10 साल पहले इन दोनों की मुलाकात हुई थी. तब पति की उम्र 57 साल थी तो वो महज 22 साल की थी. हाल ही में सोशल मीडिया पर केली ने मएक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि 10 साल एक झटके में गुजर गए और पता भी नहीं चला.
केली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गया. इस वीडियो के साथ केली ने एडेले (Adele) के सुपरहिट गाने ‘When We Were Young’ के ऑडियो को अटैच किया है. वीडियो में केली ने अपने पार्टनर के साथ पुरानी तस्वीर को भी शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि जब हम जवां थे, यह उसकी याद दिलाता है. एक अन्य वीडियो में केली ने अपने पार्टनर के साथ उम्र के फासले का जिक्र करते हुए लिखा है कि लोगों को लगता है कि हमारा रिश्ता नहीं चलेगा, लेकिन शादी के 6 साल हो गए और यह रिलेशन और मजबूत बनता जा रहा है.
22 साल की थी महिला, तब उसका पार्टनर 57 साल का था.
केली ने लिखा है कि हमने शादी की सालगिरह पर कई तस्वीरें देखीं. इन्हें देखने के बाद यही कह सकती हूं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. केली के इस वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग केली के रिश्ते पर अब भी सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग उनके समर्थन में हैं. कमेंट में एक शख्स ने अपने रिश्ते पर लिखा है कि 24 सालों का अंतर, लेकिन 22 सालों से हम साथ हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप दोनों वयस्क हैं, ऐसे में आपके उम्र का अंतर सिर्फ संख्या मात्र है. आप एक-दूसरे से प्यार करते रहो और जिंदगी को एन्जॉय करो.
हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इनके रिश्ते पर सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि देखो इस लालची लड़की को, कुछ सालों बाद पति दुनिया छोड़ देगा और उसका पेंशन इसे मिलने लगेगा. वहीं, एक शख्स ने लिखा है कि आखिर ऐसा किया क्यों? यकीनन कपल की तस्वीरों को देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी. लेकिन केली ने सच ही कहा है कि बढ़ती उम्र एक नंबर है.





