देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू को 27 दलों का था समर्थन

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू 

देश में 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार तैयार किए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी 

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं।

यूपी के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक

उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं। 

द्रौपदी मुर्मू को 27 दलों का था समर्थन

27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों के समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.5 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

Back to top button