मैदान में घूम रहा था 12 साल का बच्चा, अचानक उसे कुछ मिला…!

कई बार खेल खेल में बच्चों को भी कुछ कीमती चीज मिल जाती है. लेकिन एक बच्चे की किस्मत तब खुल गई जब उसे खेलते में समय एक पुरानी गंदी से चीज मिली, लेकिन बाद में जब उसकी पड़ताल की गई तो वह बहुत ही कीमती चीज निकली. दरअसल ब्रिटेन के ससेक्स में 12 साल का रोवन ब्रैनन को मैदान में एक पुराना सा ब्रेसलेट मिला, उसकी मां उसे उठाने से मना करती रही लेकिन वह उसे घर ले आया. बाद में पता चला कि वह तो बहुत ही नायाब और कीमती चीज है.

12 साल के रोवन अपनी मां अमांडा के साथ मैदान में डॉगवॉक के लिए गया था जहां उसने एक बैंड देखा, शुरू में उन्हें यह पुराना और मामूली सा बैंड लगा, लेकिन बाद में इसकी जांच हुई तब पत चला कि यह तो 2 हजार साल पुराना सोने का कीमती ब्रेसलेट है जो बहुत ही दुर्लभ खजाने का हिस्सा रहा होगा.

आर्मीलिया प्रकार का यह रोमन ब्रेसलेट अब ब्रिटिश म्यूजियम में अध्ययन के लिए रखा गया है. अमांडा बताती हैं कि रोवल को हमेशा ही पुरानी तरह की चीजें खोजने का शौक रहा है एडवंचर लवर है और हमेशा जमीन से चीजें उठाता रहता है. वो उसे हमेशा कहती रहीं कि वह गंदी चीज है उसे मत उठाओ, लेकिन इस बार उसने उनकी बात नहीं मानी.

रोवन को लगता था कि वह असली सोना है. वहीं अमांडा को लगा था कि किसी बाड़ या किसी चीज से बंधी कोई पट्टी थी पर रोवन का कहना था कि वह उसनेक लिए सामान्य सी बात थी और वह ऐसी बहुत सी चीज उठाता रहता है.

रोवन को लगता था कि वह सोने की चीज है. लेकिन बाद जब एक हेयरड्रेसर उनके घर आई और जब उसने कहा कि वह मेटल डिटेक्टिंग डे आउट पर जा रही है, तब रोवन ने उसे वह ब्रेसलेट दिखाया जिसकी हेयरड्रेसर ने तस्वीर ली और फिर उसने मेटल डिटेक्टिंग सेशन के लीडर तो वह तस्वीर दिखाई. उस लीडर ने की इस चीज की पड़ताल होना चाहिए.

अमांडा ने कहा कि उससे पहले उनके दिमाग में यह नहीं या आया था कि वह वाकई सोने की चीज हो सकती है. इसके बाद अधिकारियों से सम्पर्क किया और वे उसके बारे में अपडेट लेते रहे. पड़ताल में पता चला कि यह पहली सदी में रोमन सैनिकों को बहादुरी के लिए दिया जाने वाला खास आर्मीलिया ब्रेसलेट था.

Back to top button