10 फुट के ‘कोबरा’ को पत्नी की तरह अपने साथ रखता है ये शख्स, ये है इनके रिश्ते का सच
पुनर्जन्म की कहानियां तो आपने कई बार सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसी खबर लाएं, जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। एक लड़के ने 10 फुट लंबे कोबरा से शादी कर के दुनिया को चौंका दिया। 
ये दोनों साथ में खाना खाते हैं, टीवी देखते हैं यही नहीं जहां-जहां ये लड़का रहता है वहां-वहां ये कोबरा भी साथ रहती है। सिंगापुर में रहने वाला ये युवक हर पल एक कोबरा सांप के साथ ही रहता है। दोनों में इतना प्यार है कि वह पल भर के लिए भी एक दूसरे से अलग नहीं होते।
यही नहीं लड़के ने इस कोबरा से शादी भी रचा ली है। लेकिन शादी की वजह हैरान करने वाली है। दरअसल इस युवक की गर्लफ्रेंड की मौत 5 साल पहले हो चुकी है। अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद प्यार करने वाला ये युवक उसका इंतजार करता रहा।
बाद में युवक को एहसास हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड कोबरा के रूप में उसकी जिंदगी में वापस आ गई है। ये लड़का रोजाना 10 फीट की कोबरा के साथ ही टीवी देखता है, पिकनिक पर जाता है और कैरम भी खेलता है।
यहां तक कि दोनों साथ भी सोते हैं। ये दोनों एक दूसरे के बिन एक पल भी नहीं रहते हैं। वहीं ये जहरीला सांप भी इस युवक को कुछ नहीं करता, जिसकी वजह से दुनिया भर में लोग इन दोनों की जोड़ी को देखकर चौंक जाते हैं। यह युवक बौद्ध सिद्धांत को मानता है, जिसके अनुसार लोग जानवर के रूप में फिर जन्म लेते हैं।





