भाजपा में ताबड़तोड़ नियुक्तियां: महिला मोर्चा ने 22 जिलों में बनाए अध्यक्ष और प्रभारी

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ नियुक्तियां कर रहें हैं। इस दौरान भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने हरियाणा में 22 अध्यक्षों व 22 प्रभारियों की नियुक्ति की है। करीब आ चुके लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा महिला मोर्चा में ये नियुक्तियां काफी अहम मानी जा रही है।







