अमर सिंह ने कही मुसलमानों के लिए ये बात कहा- आतंकी नहीं होते मुसलमान, लेकिन जो आतंकी पकड़े जाते हैं वो मुसलमान होते हैं
वाराणासी. अमर सिंह शनिवार को वराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा- मुसलमान आतंकी नहीं होते, लेकिन दुर्भाग्य है कि जो आतंकी पकड़े जाते हैं वो मुसलमान होते हैं। वहीं, अमर सिंह ने अखिलेश को पिता को सम्मान देने की नसीहत दी।

अमर ने कहा- अमिताभ गुजरात में चुनाव प्रचार करें…
– अमर सिंह ने आगे कहा- अमिताभ बच्चन गुजरात चुनाव में प्रचार करें तो अच्छी बात है। अभी तक उन्होंने केवल राजनीतिक पार्टियों से लाभ ही लिया है।
– देश मे मोदी जी के टक्कर में 1 से 10 स्थान तक कोई नेता नही है। भारत में मोदी जी के अलावा कोई चेहरा नहीं। सब उनके घूटने के बराबर हैं।
– अमर सिंह ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा- अखिलेश अपने पिता को सम्मान दें। उसके बाद निकाय चुनाव की रणनीति बनाएं।
– अमर सिंह ने अयोध्या में दिवाली मनाने पर कहा- मर्यादा पुरुषोत्तम राम का पर्व मनाना गलत क्या है? मुसलमान पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं कोई कुछ नहीं कहता। हम किसी मुसलमान को मना नहीं करते। इतना पढ़िए कि सिर घिसकर काला हो जाए।
इसे भी देखें:- बाबा की बेबी हनीप्रीत जेल में बैठे-बैठे गायब करवा सकती है सबूत, खुफिया विभाग में मचा हडकंप
ताजमहल पर चालीसा पढ़ना अनावश्यक
– अमर सिंह ने ताजमहल पर चालीसा पढ़ने के सवाल पर कहा- ताजमहल घोषित मकबरा है। वहां चालीसा पढ़ना अनावश्यक है। मोदी जी को बदनाम करने के लिए कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। जैसे गौ रक्षा के नाम पर करते थे।
– बता दें, सीएम योगी के ताजमहल जाने से 1 दिन पहले कुछ लोग ताजमहल में पूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने वहां चालीसा पढ़ी थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से भगया था।





