41.8 डिग्री पर तपा जम्मू, अभी दो दिन सताएगी गर्मी

जम्मू-कश्मीर में गर्मी फिर रंग दिखाने लगी है। 25 से 28 जून तक मौसम शुष्क रहने से पारे में उछाल की संभावना है। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने लगी है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। इससे पहले सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानों के साथ पहाड़ों पर भी तपिश बढ़ गई है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 जून से मौसम में बदलाव आने के साथ कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाया। दोपहर तक बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button