200 सभाएं करने की खुशी में तेजस्वी-मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में काटा केक

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने लोकसभा चुनाव में 200 सभाएं करने की खुशी में हेलीकॉप्टर में केक काटा और अपनी खुशी जाहिर की। इसका वीडियो आज यानी गुरुवार को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

वहीं, केक काटते समय मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग कुछ नया करें ताकि विपक्ष को मिर्ची लगे। तेजस्वी ने कहा कि हम लोग 200 सभाएं कर चुके हैं। हम लोगों को संविधान, लोकतंत्र और देश बचाना है। गंगा, जमुनी, तहजीब को बचाना है, नौकरी बचानी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केक बिहार के जनता के लिए है, जो इतनी गर्मी में भी हम लोगों को सुनने आ रही है।

इस बार हम लोगों की सरकार बन रहीः सहनी
उधर, केक काटने के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि यह केक सभी जनता के लिए है। जो जल रहे है, उनके लिए भी ये केक है। क्योंकि इस बार हम लोगों की सरकार बन रही है।

Back to top button