टीचर ने लड़कियों से वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

एक मध्यप्रदेश के हरदा में एक आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर के छात्राओं को अपनी गंदी नीयत का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. आपको बात दे कि एक सरकारी कॉलेज में कराटे का प्रशिक्षण देने के बहाने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराटे कोच ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने के दौरान छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाया. और छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया. 
गौरतलब है कि घटना के बाद छात्रा ने कोच बदल दिया. लेकिन दूसरा कोच पहले कोच का दोस्त निकला. और उसने वो वीडियो दूसरे कोच को भेज दिया. जिसके बाद दूसरे कोच ने भी छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वही पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को दो छात्राओं ने शहर के सरकारी कॉलेज के कराटे कोच नीलेश सेन और युसूफ मंसूरी पर छेड़छाड़ करने, वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी. छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने युसूफ मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अश्लील वीडियो बनाने वाला नीलेश सेन मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़े: तलाक लेने के लिए पति ने पत्नी की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी
बता दे कि पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कराटे सिखाने के बहाने कराटे कोच नीलेश सेन गलत हरकत करता था. नीलेश ने धोखे से चेंजिंग रूम में वीडियो भी बना लिया था. इस कारण उसने कॉलेज में कराटे सीखना छोड़ दिया. उसके बाद युसूफ मंसूरी से कराटे की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी थी। लेकिन उसने नीलेश से वह अश्लील वीडियो हासिल कर लिया और उसने भी ब्लैकमेल करते हुए उनके साथ दुष्कर्म किया.





