Teacher Day 2020 : इस दिन पहली बार मनाया गया था टीचर्स डे, जानें इसका महत्व

कोरोना महामारी के बीच इस बार ‘टीचर्स डे’ कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज बंद होने की वजह से स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से अपने जीवन में महत्व रखने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं देंगे। टीचर्स डे के इतिहास की बात करें, तो पहली बार 60 के दशक में टीचर्स डे मनाया गया था।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
आइए जानते हैं टीचर्स डे से जुड़ी कुछ खास बातें-
जानिए क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे
5 सितम्बर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। एक बार राधा कृष्णन के कुछ शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा। इसे लेकर जब वे उनसे अनुमति लेने पहुंचे तो राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। इसके बाद से ही 5 सितम्बर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।
ये भी पढ़ें- अगर आप भी अपने पार्टनर को करते हैं KISS तो पहले ये पढ़ लें
शिक्षक दिवस का महत्व
सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस महान राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया एक विद्यालय है जहां से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। जीवन में शिक्षक हमें केवल पढ़ाते ही नहीं है बल्कि हमें जीवन के अनुभवों से गुजरने के दौरान अच्छे-बुरे के बीच फर्क करना भी सिखाते हैं।
वहीं शिक्षक हमारा मार्गदर्शन करते हैं कि जीवन में कभी भी कुछ अच्छा और ज्ञानवर्धक सीखने को मिले तो उसे तुरंत ही आत्मसात करना चाहिए। वह अपने छात्रों को पढ़ाते समय उनको पढ़ाई कराने से ज्यादा उनके बौद्धिक विकास पर ध्यान देते थे।
The post Teacher Day 2020 : इस दिन पहली बार मनाया गया था टीचर्स डे, जानें इसका महत्व appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





