Tata steel और Titan समेत टाटा ग्रुप के 4 शेयरों में तेजी

टाटा ग्रुप (Tata Group Shares) के 4 शेयर टाटा स्टील, टाइटन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और ट्रेंट लिमिटेड के स्टॉक 9 फरवरी के कारोबारी सत्र में अच्छी तेजी दिखा रहे हैं। टाइटन 2 फीसदी, टाटा स्टील 3%, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुके हैं। ये चारों कंपनीज अलग-अलग सेक्टर में टाटा समूह की दिग्गज कंपनियां हैं। टाटा स्टील (Tata Steel Shares) के शेयरों में पिछले कई दिनों से तेजी जारी है और तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इनमें और उछाल आया है।

वहीं, टाइटन और ट्रेंट, टाटा ग्रुप की रिटेल सेक्टर की कंपनीज हैं, जहां टाइटन ज्वैलरी और वॉच सेगमेंट से जुड़ा कारोबार करती है। वहीं, ट्रेंट लिमिटेड, वेस्टसाइड और जूडिओ जैसे रिटेल स्टोर्स का संचालन करती है। आइये एक्सपर्ट से जानते है टाटा समूह के इन 4 शेयरों पर उनका नजरिया है और टारगेट प्राइस

टाटा समूह के शेयरों पर एक्सपर्ट की राय
वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा, आज के कारोबारी सत्र में टाइटन, ट्रेंट और टाटा स्टील तीनों शेयरों में अलग-अलग रुझान देखने को मिले।

Titan में हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली का दबाव दिखा और भाव सीमित दायरे में बना रहा, जहां 3,900–3,950 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट और 4,200–4,300 रुपये के आसपास रेजिस्टेंस है।

Trent के शेयर में लंबी रैली के बाद ऊपरी स्तरों पर उतार-चढ़ाव बढ़ा है, हालांकि ट्रेंड अभी भी सकारात्मक है; तकनीकी तौर पर 5,700–5,750 रुपये का क्षेत्र सपोर्ट जबकि 5,900–6,000 रुपये का स्तर चुनौती बना हुआ है।

वहीं Tata Steel के शेयरों में मजबूत तेजी बरकरार है और बेहतर सेंटीमेंट के बीच स्टॉक अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है, जहां 190–195 रुपये पर सपोर्ट और 205–210 रुपये के ऊपर निकलने पर आगे और मजबूती के संकेत मिल सकते हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) का शेयर आज ₹375 के आसपास ठहरता दिखा। तकनीकी तौर पर ₹368–370 रुपये का दायरा नजदीकी सहारा देता है, जबकि नीचे ₹355 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है। ऊपर की ओर ₹375–380 रुपये की रेंज पहली बाधा मानी जा रही है और इसके पार जाने पर ₹393 रुपये तक की चाल संभव है।

Back to top button