टेनॉर के स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में हुई एंट्री, ये है खासियत…

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेनॉर ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम टेनॉर ई (10.or E) बताया जा रहा है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये व 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। यह हैंडसेट एम गोल्ड और बियॉन्ड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

टेनॉर के स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में की एंट्री, ये है खासियत...

लेनोवो K8 प्लस की पहली सेल आज, ऐसे करें बुक

स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा स्प्रे स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। रैम की बात करें तो इसके दो वेरियंट में उपलब्ध है, जिनमें 2 जीबी रैम और 3जीबी रैम शामिल हैं। नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट पर काम करता है। कंपनी ने फोन में रेगुलर अपडेट देने का वादा किया है। कंपनी की मानें तो इस फोन में एंड्रायड 8.0 ओरियो अपडेट भी दिया जाएगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरा

कैमरे की बात करें तो टेनॉर ई में 13 मेगापिक्सल सीएमओएस रियर सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Back to top button