घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सनातन धर्म में मनी प्लांट के पौधे को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में इस पौधे को लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और वास्तु दोष खत्म होता है। मनी प्लांट का पौधा अधिकतर घरों में देखने को मिलता है। कई लोग इस पौधे को घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। शास्तों के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे को घर में लगाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जनते हैं घर में किस दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

-यदि आप घर में मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

मिलते हैं ये लाभ

-मान्यता है कि घर में मनी प्लांट को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहता है।

इस पौधे का अर्थ है पैसे का पौधा। इसको घर में लगाने से धन का लाभ मिलता है। इस पर नियमित रूप से दूध अर्पित करने से इंसान को जीवन में तरक्की मिलती है।

-यदि घर में रखा हुआ मनी प्लांट ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, तो यह आपके जीवन की तरक्की का संकेत देता है।

करें ये उपाय

अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन दूध और पानी को मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस पौधे की जड़ में धागा बांधने से धन की कमी से छुटकारा मिलता है।

Back to top button