तेज़ नज़र वाले ही लें ये चैलेंज, तस्वीर में ढूंढनी है गिलहरी, लोगों को नहीं आ रही नज़र

कई बार कुछ तस्वीरें ऐसी खिंच जाती हैं या खींची जाती हैं कि उसमें होता कुछ है और दिखाई कुछ और देता है. इस तरह की फोटो की खासियत यही होती है कि आप सही चीज़ तक पहुंच ही नहीं पाते. इस वक्त भी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोग एक गिलहरी को ढूंढने में परेशान हैं पर ये उनकी नज़र में ही नहीं आ रही है.

आपने पहले भी ऑप्टिकल एल्यूज़न को सॉल्व किया होगा. इसमें एक चीज़ ढूंढने के लिए अच्छा-खासा वक्त लगाना पड़ता है. इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें चैलेंज दिया गया है पत्तों में कहीं पर छिपकर बैठी गिलहरी को ढूंढने का. वैसे तो गिलहरी सामने ही है, लेकिन किसी को दिखाई नहीं दे रही है.

पत्तों के बीच कहां छिपी है गिलहरी?
तस्वीर में आपको एक आम का पेड़ दिखाई दे रहा है. आम के पेड़ पर रहना गिलहरियों को खासा पसंद होता है. ऐसे में ये गिलहरी भी आम के पेड़ के घने पत्तों के बीच कहीं पर छिपी हुई बैठी है. आपको करना ये है कि अपनी तेज़ नज़रों क इस्तेमाल करना है और गिलहरी को ढूंढ निकालना है. इस काम के लिए आपको कुल 10 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है.

यहां पर देख लीजिए जवाब
वैसे तो हमें उम्मीद है कि आपको अब तक गिलहरी दिख गई होगी लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है तो आपके लिए हिंट ये है कि ज़रा तस्वीर में ऊपर की तरफ देखिए.

Back to top button