नन्हे मेहमान संग खेलते नजर आए तैमूर, देखे फ़ोटो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरा बेबी एक्स्पेक्ट कर रही हैं। अगले साल की शुरुआत में इनके घर नया नन्हा मेहमान आने वाला है। तैमूर भी अपने भाई या बहन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर की नन्हे मेहमान संग खेलते हुए की फोटो सामने आई। तैमूर की गोद में बेबी गर्ल नजर आ रही हैं। वहीं, तैमूर बड़ी-सी स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी पर्सनल असिस्टेंट और दोस्त पोनम दमानिया को घर पर इन्वाइट किया। छोटा-सा दिवाली सेलिब्रेशन किया। नैना सिंह ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, “बेबो हमें बुलाने के लिए शुक्रिया, सिया ने अपना पहला फ्रेंड बनाया। आप दोनों को प्यार।” इसके साथ ही नैना सिंह ने पूनम दमानिया को भी टैग किया है। 

बाकी की फोटोज में करीना कपूर खान ब्लू ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार मुंबई में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में करीना के कई लुक्स उनके अपने चैट शो की शूटिंग के दौरान देखने को मिले। 

करीना कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button