पति के ऊपर ऐसे आई पत्नी कि पति के निकले प्राण, मामला देखकर रह जाएंगे हैरान

एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक 128 किलो वजनी महिला के नीचे दबकर उसेक पति की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह मामला राजकोट में सामने आया है।

राजकोट की इस घटना के बारे में जानकर सभी को हैरानी हो रही है। सभी मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर ये सब हुआ कैसे..?
राजकोट की रामधाम सोसायटी का ये दुखद मामला जहां एक महिला का सीढ़िया चढ़ते वक्त पैर फिसल गया और वो अपने पति के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में महिला आैर उनके पति दोनों की मौत हो गर्इ। जानकारी के मुताबिक 68 वर्षीय महिला मंजूला विट्ठल का वजन 128 किलो था। वह अपने पति नटवरलाल के ऊपर गिर गई। इससे नटवरलाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मंजूला के बेटे आशीष को सुबह करीब चार बजे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बेटे का हालत का जायजा लेने के जल्दबाजी में वह सीढियां चढ़कर आशीष के कमरे में जाने लगी। सीढ़ियां चढ़ने के दौरान उनके पति नटवरलाल भी पीछे ही थे। जल्दबाजी में मंजूला का पांव फिसल गया और वो सीधे नटवरलाल पर आ गिरी।
इस घटना में मंजूला और उनके पति नटवरलाल दोनों को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि सीढियों से गिरने के कारण मंजूला को और मंजूला के नीचे दबने से नटवरलाल को गंभीर चोट आई। यहां डाॅक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।