सुपरसोनिक मिसाइल का भारत ने किया आकाश में सफल परीक्षण

भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश सुपरसोनिक मिसाइल का मंगलवार को यहां से सफल परीक्षण किया। इस आधुनिक स्वदेशी मिसाइल को एक यूएवी “बंशी” को निशाना बनाने के लिए चांदीपुर स्थित एकीकृत टेस्ट रेंज (आईटीआर) लॉन्च कॉम्पलेक्स-3 से दोपहर में छोड़ा गया था।

सुपरसोनिक मिसाइल

जमीन से हवा में मार करने वाली यह पहली स्वदेशी सुपरसोनिक मिसाइल है, जिसे सेना में कम दूरी की मिसाइल के रूप में शामिल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: ‘ओखी’ तूफान राजधानी दिल्ली के लिए हैं बड़ी खुशखबरी

रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस सफल परीक्षण से भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली किसी भी तरह की मिसाइल बनाने की क्षमता हासिल कर ली है। आकाश की मारक क्षमता करीब 25 किलोमीटर तक है, जो 55 किलोग्राम वारहेड ले जा सकती है।

Back to top button