ऐसे बनाएं स्वीट एंड नटी गुजिया

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

700 ग्राम मैदा

भरावन के लिए

200 ग्राम खोया, 90 ग्राम सूजी, 8 ग्राम हरी इलायची, 200 ग्राम चीनी, 15 ग्राम बादाम, 15 ग्राम पिस्ता, 5 ग्राम काली किशमिश, 8 रेशे केसर, 200 ग्राम घी, आवश्यकतानुसार पानी

विधि :

– मैदा और पानी को मिलाकर आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आट को करीब 1 घंटे के लिए रख दें।
– एक गहरे फ्राई पैन में सूजी और खोया भूनें।
– पके हुए खोया मिश्रण में भूने हुए मेवे डालें और इसे ठंडा होने दें।
– आटे को मनपसंद आकार दें और उसमें मिश्रण भरें।
– गुजिया को घी में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
– केसर के धागे और कटे हुए पिस्ते से सजाना न भूलें।

Back to top button