पैदा हुआ ऐसा बच्चा, देखना ही नहीं चाहती थी खुद मां!

किसी भी महिला के उसका मां बनना सबसे खास पल होता है. नौ महीने तक बच्चे को पेट में संभालकर रखना और फिर उसे इस दुनिया में लाना न तो आसान बात है और न ही इस एहसास की तुलना किसी और चीज़ से की जा सकती है. बच्चे के जन्म और पालन-पोषण के पीछे हर मां का अपना स्ट्रगल होता है, लेकिन जैसा संघर्ष इलैंग्लैंड की एक मां को झेलना पड़ा, वो अलग ही है.
मां को अपने बच्चे के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार होता है. हालांकि एक मां का बच्चा कुछ ऐसा पैदा हुआ कि वो उसे देखना भी नहीं चाहती थी. महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन जब उसे इस दुनिया में आई तो उसकी इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि वो नवजात के साथ एक सेल्फी भी ले सके.
अजीब तरह की बच्ची का जन्म
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक डोरोथी मोंटगोमेरी नाम की बच्ची का जन्म हुआ, तो उसके आंतरिक अंग पेट के बाहर थे. बच्ची की किडनियां, आमाशय, लिवर, फैलोपिन ट्यूब्स, आंतें और ओवरीज़ तक पेट के बाहर थे. जब बेटी के पिता ने उसकी मां से बच्ची के साथ फोटो खिंचाने से कहा तो उसने मना कर दिया क्योंकि वो बच्ची को देखना भी नहीं चाहती थी. 21 साल की सैडी को 3 महीने में ही पता चल गया था कि उसकी बेटी के अंग पेट से बाहर विकित हो रहे हैं. 9 महीने से पहले ही बच्ची को ऑपरेशन के ज़रिये निकाल लिया गया.
आखिर क्यों हुआ ऐसा?
दरअसल इस बच्ची को जेनेटिक दिक्कत थी, वो बहुत दुर्लभ है. बच्ची को गैस्ट्रोकीसिस नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उसके आंतरिक अंग गर्भनाल के ऊपर की तरफ विकसित हो गए. हालांकि गनीमत इस बात की है कि डॉक्टरों ने एक सिलिकॉन बैग का इस्तेमाल करके बच्ची के अंगों को दोबारा पेट में डालकर पैक कर दिया और बच्ची की जान बच गई है. Centers for Disease Control and Prevention के मुताबिक ये एक तरह बर्थ डिफेक्ट है.





