इतनी बड़ी चप्पल, एक साथ 10 लोगों का फिट हो जाए पैर!

भारतीय मांएं जब बच्चों को सबक सिखाने पर आती हैं, तो वो अलग-अलग हथियार अपनाती हैं, पर सदियों से एक हथियार जो काफी कॉमन हो चुका है, वो है चप्पल. मां के पैरों में जन्नत तो होती है, पर चप्पल भी होती है, और वो जब पड़ती है, तो बच्चा बड़ी ही आसानी से शिष्टाचार सीख जाता है! अगर आपको ये पढ़कर हंसी आ रही है, और आप इस बात से अपने बचपन को जोड़ पा रहे हैं, तो आपको एक अनोखी चप्पल (Extremely big sandal viral video) जरूर देख लेनी चाहिए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, और शुक्र मनाना चाहिए कि आपकी मम्मी के पास ये चप्पल नहीं थी….नहीं तो आपका क्या होता, ये आप खुद सोच सकते हैं.
इंस्टाग्राम अकाउंट @royalcityfabrics पर हाल ही में एक वीडियो (Big sandal video) पोस्ट किया गया है जो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में एक चप्पल नजर आ रही है, जो इतनी बड़ी है कि उसमें 10 लोगों के पैर फिट हो जाएंगे. देखकर तो साफ पता चल रहा है कि ये चप्पल सिर्फ मजे के लिए बनाई गई है, पर देखने में ये वाकई कमाल की लग रही है. उसकी डिजाइन काफी अच्छी है.
चप्पल का साइज देख हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है, वो चप्पलों की दुकान में खड़ा है. वो चप्पल की खासियत बता रहा है. उसका कहना है कि चप्पल स्टॉक में है और जिसे चाहिए, वो उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. शख्स चप्पल को घुमा-घुमाकर दिखा रहा है. उसे आम चप्पलों की ही तरह नीचे से सिला गया है और ऊपर का डिजाइन भी काफी बड़ा है. अकाउंट के अन्य वीडियोज को देखने से लग रहा है कि ये पाकिस्तान का वीडियो है.





