छात्रों ने जागरण के लिए मांगी अनुमति, लेकिन रात का नजारा देख उड़ गए सबके होस

बंसत पंचमी का दिन स्टूडेंट्स के लिए खास होता है। केवल स्कूल ही नहीं कॉलेज के बच्चों के लिए ये दिन बहुत खास होता है। बच्चे मां सरस्वती की पूजा करते हैं। लेकिन पटना के एक कॉलेज में कुछ और ही नजारा देखने को मिला। पटना के बीएन कॉलेज में सोमवार के दिन छात्र-छात्राओं ने मां शारदे की पूजा की। लेकिन देर रात कॉलेज के हॉस्टल में जागरण के नाम पर जो कुछ हुआ वह विवाद का विषय बन गया।

बीएन कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से जागरण कराने की अनुमति मांगी। कॉलेज को छात्रों द्वारा भक्ति कार्यक्रम कराने पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन छात्रों ने जागरण की जगह अश्लील डांस कराया। नाजारा देख कर आपको भी हैरानी होगी कि देर रात शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में डांसरों ने भोजपुरी के गानों पर अश्लील डांस किया। आज सुबह तक डांसर नाचती रहीं और हॉस्टल के छात्र उनके साथ झूमते रहे। हॉस्टल में आयोजित अश्लील डांस प्रोग्राम को पुलिस के जवान भी देखते रहे। जागरण के नाम पर हो रहे ऐसे डांस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। मंगलवार सुबह अश्लील डांस का वीडियो मीडिया में आने पर विवाद शुरू हो गया। वीसी रास बिहारी सिंह ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
रायबरेली की सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता ने पीएम-सीएम को लिखा खून से पत्र

विवादों में आने के बाद वीसी ने कहा कि छात्रों ने जागरण की बात कही थी। मैंने पूछा था कि यहां क्या होगा तो छात्रों ने कहा था कि जागरण किया जाएगा, लेकिन उनलोगों ने इस तरह का डांस कराया। यह ठीक नहीं है। प्रिंसिपल से मामले की जानकारी मांगी है। जो भी छात्र दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।





