स्टूडेंट ने महिला प्रिंसिपल को मारी गोली, हालत गंभीर

स्कूली बच्चों में हिंसा की भावना हर रोज बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में हिरयाणा के यमुनानगर में में स्वामी विवेकानंद स्कूल में छात्र ने महिला प्रिंसिपल को गोली मार दी। हमले के बाद प्रिंसिपल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र की पहचान 17 वर्ष का शिवांक के रूप में हुई है। शिवांक स्कूल से सस्पेंड चल रहा था और शनिवार को स्कूल में हो रही पेरेंट्स मीटिंग में पहुंचा था। इस दौरान वो अपने साथ 9 MM की पिस्टल लेकर आया था।
इस महिला ने बहला-फुसलाकर 12 साल लड़की ले गई, फिर नशे की हालत में करवाया रेप
जैसे ही प्रिंसिपल ऋतु छाबड़ा उसके सामने आई शिवांक ने एक के बाद एक 3 गोलियां दाग दी। घायल हालात में प्रिंसिपल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिवांक नामी छात्र फाईन्सर का बेटा है। घटना के वक्त उसके साथ 2 और साथी भी आए थे। शिवांक ने कुल 7 राउंड फायर किए। घटना के बाद से स्कूल में पढ़ने वाले छोटे- छोटे बच्चे सहमे।