1000 सालों में एक बार पैदा होते हैं अजीब जानवर

दुनिया में ऐसे कौन से जानवर हैं जो हजार सालों में एक बार ही पैदा होते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब जानने से पहले हमें पहले उसे समझना होगा. इस सवाल में दो तरह के जवाब हो सकते हैं. एक तो पूरी की पूरी प्रजाति ही ऐसी हो, जिसका हर जानवर हजार साल में एक बार पैदा होता है या फिर प्रचलित जानवरों में ही ऐसे जानवर जो कभी कभी हजार साल में एक बार जन्म लेते हैं और परंपरागत जानवर से बहुत अलग हो जाते हैं.

सबसे पहले तो हम यह जान लें कि दुनिया में किसी भी जानवर की तो कोई भी प्रजाति नहीं है जिसमें वह हजार सालों में एक बार पैदा होता हो. रैबिटा डॉटकॉम के अनुसार आम तरह के जानवर में कभी कभी की एक खास तरह के पैदा हो जाते हैं. ये जानवर बहुत ही असामान्य दिखाई देते हैं, ऐसा उनमें जीन म्यूटेशन या किसी और वजह से होता है.

इस श्रेणी में बिल्ली, घोड़ा, सुअर सहित बहुत से जानवर होते हैं. इनमें दो मुंह वाले कुत्ते या दो मुंह वाले सांप शामिल हैं. कई जानवर ऐसे भी होते हैं जिनकी शक्ल दूसरे जानवरों से मिलती है. जैसे एक इंसान की शक्ल वाली बकरी भी होती है. एक से अधिक पैरों वाले जानवर भी कम पैदा नहीं होते हैं पर इनमें से कई हैं जो हजार साल में एक बार पैदा होते हैं.

ऐसा ही उदाहरण ऐसी भैस का है. यह मगरमच्छ की तरह दिखती थी पर पैदा भैंस से ही हुई थी. वहीं कई बार कुछ जानवर के वो अंग भी निकल आते हैं जिनमें वे आमतौर पर पाए नहीं जाते हैं. इनमें पैर वाला सांप, वो जानवर जिनके सींग नहीं होते पर उनमें ही एक ऐसा जानवर पैदा हो जाता है जिसके सींग होते हैं. इसी तरह से सुनहरा रंग का समुद्री घोड़ा कभी नहीं होता है पर ऐसे हजार सालों में एक बार पैदा हो जाते हैं.

फिर भी एक पूरी की पूरी प्रजाति भी ऐसी है जिसके जीव हजार साल में एक बार पैदा होते हैं. ऐसे जीव गहरे समुद्र में मिलते हैं. इन एककोशिकीय जीवों की खास बात यह होती है कि ये इतनी धीमी गति से काम करते हैं कि इनके बारे में पता ही नहीं चलता कि इनके एक से दो होने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है. लेकिन यह जानवरों में नहीं हैं.

Back to top button