शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 435 अंक टूटा

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 26 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 435 अंक की गिरावट के साथ 72,591 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 149 अंक की गिरावट रही, ये 21,947 के स्तर पर ओपन हुआ।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिल रही है। आज पावर और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। पावर ग्रिड के शेयर में आज 3% से ज्यादा की गिरावट है।
शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 22 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 190 अंक की तेजी के साथ 72,831 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 84 अंक की तेजी रही, ये 22,096 के स्तर पर बंद हुआ था।