एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024: आज से शुरू होंगे जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 दिसंबर 2023 तक का मौका दिया जाएगा। कुल कितने पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही SSC GD Constable 2024 भर्ती से जुड़े अन्य नियम क्या रहेंगे। इन सबकी जानकारी कैंडिडेट्स को सूचना जारी होने के बाद ही मिल पाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। आयोग आज, 24 नवंबर, 2023 को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और NIA सहित अन्य में GD काॅन्स्टेबल पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। आधिकारिक सूचना जारी होते ही इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे।

इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 दिसंबर, 2023 तक का मौका दिया जाएगा। कुल कितने पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही भर्ती से जुड़े अन्य नियम क्या रहेंगे। इन सबकी जानकारी कैंडिडेट्स को सूचना जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

पहले लिखित परीक्षा में होना होगा शामिल

एसएससी जीडी सिपाही 2024 पदों को भरने के लिए विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित करेगा। इसके तहत, इस पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। रिटेन एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और पीएसटीदेना होगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट कंडक्ट कराया जाएगा।

फरवरी- मार्च में होगी परीक्षा

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया जाएगा। यह एग्जाम फरवरी में 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और मार्च में 1, 5, 6, 7, 11, 12, 2024 को किया जाएगा।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इके बाद, होमपेज पर ‘अप्लाई’ विकल्प पर क्लिक करें। अब जीडी काॅस्टेबल भर्ती आवेदन लिंक पर जाएं।अब, 2024 परीक्षा के लिए आवेदन लिंक खोलें। इसके बाद, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करें। अब लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। एक बार फॉर्म भरने के बाद, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। अब परीक्षा शुल्क के साथ अपना फॉर्म जमा करें। इसके बाद, भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टिकरण पेज की एक प्रति सहेजें।

Back to top button