श्रीनगर: एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का हुआ शुभारंभ

पर्यटक अब ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज से खुला है। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक ने 17.50 लाख ट्यूलिप बल्बों और अन्य फूलों की बागवानी की तैयारियों का निरीक्षण किया।

एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को देखने के इच्छुक पर्यटक अब ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अधिकारियों ने श्रीनगर हवाई अड्डे सहित कई स्थानों पर क्यूआर-कोड आधारित बुकिंग सुविधा रखने के साथ साथ ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली शुरू की है।

बुधवार को गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जा रहा है। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक शकील-उल-रेहमान में ट्यूलिप गार्डन में तैयारियों का जायजा लेने के दौरान कहा, तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। 17.50 लाख ट्यूलिप बल्ब और बाकी फूल हमने लगाए हैं।

Back to top button