भाषण देते हुए इस बात को लेकर बुरी तरह फसे राहुल गाँधी

गुजरात की सियासी रणभूमि में जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधने में कोई परहेज नहीं कर रहे वहीं बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी के पोरबंदर और अहमदाबाद की स्पीच के दो हिस्से सुनाए गए हैं। 
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में दो समूहों ने मिलकर बनाया दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला
इस वीडियो के पहले हिस्से में पोरबंदर की जनसभा से भाषण का एक अंश लगाया गया है जिसमे राहुल कह रहे हैं कि गुजरात में 50 लाख युवा बेरोजगार क्यों खड़े हैं? पहले वीडियो पर सुबह 11.15 का वक्त लिखा गया है। जबकि वीडियो का दूसरा हिस्सा राहुल गांधी की अहमदाबाद स्पीच से बताया गया है। जिस पर 24 नवंबर रात बजे का वक्त लिखा है। अहमदाबाद वाले वीडियो में राहुल कह रहे हैं, ‘गुजरात में 30 लाख युवा बेरोजगार खड़े हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी शेयर किया जा रहा है।





