जल्द ज़ारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट…

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajshaladarpan.nic.in पर घोषित होगा। राजस्थान शाला दर्पण वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर मैसेज दिखने लगा है कि प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 8 वीं परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित होगा।शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला 8वीं बोर्ड परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम (Rajasthan Board 8th Result 2023) आज दोपहर 12 बजे जारी करेंगे।परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षा विभाग हर वर्ष 8वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

Back to top button