अपनी शादी पर सोनम कपूर, बोली- रणवीर सिंह या रणबीर कपूर से शादी के सवाल क्यों नहीं पूछे जाते

सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म पैडमैन के प्रमोशन में बिजी हैं। इतना ही नहीं इन दिनों सोनम कपूर की शादी के चर्चे भी पर जोरों पर है। हाल ही में उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की मां के साथ शॉपिंग करते देखा गया था।

सोनम ने आगे कहा मुझे यह समझ नहीं आता कि अभिनेत्रियों से हमेशा यह बात क्यों पूछी जाती है? रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से तो ऐसे सवाल कभी भी नहीं पूछे जाते हैं।
सोनम के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। पैडमैन के बाद सोनम संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आने वाली है। इसके अलावा वो फिल्म एक लड़की को देखा तो… में भी काम कर रही हैं और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।